फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Boxers of Kotdwar incinerate in State Boxing Championship

कोटद्वार के बॉक्सरों का स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जलवा

Wed, 03 Mar 2021 04:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Boxers of Kotdwar incinerate in State Boxing Championship
पिथौरागढ़ में आयोजित मैन सीनियर एलिट स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटद्वार के बॉक्सरों का जलवा रहा। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के कारण कोटद्वार की टीम को प्रतियोगिता का उपविजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

फुटबॉल कोच सुनील सिंह रावत ने बताया कि कैप्टन हरि सिंह बॉक्सिंग एसोसिएशन पिथौरागढ़ एवं पिथौरागढ़ ओलंपिक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 26 फरवरी से एक मार्च तक राज्य स्तरीय मैन सीनियर एलिट स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश के 13 जनपदों के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद के वॉरियर्स फाइट क्लब कोटद्वार के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने जनपद की ओर से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बताया कि कोटद्वार ने प्रतियोगिता में ओवर ऑल रनर्स अप ट्रॉफी प्राप्त कर उप विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। लाइट फ्लाई वर्ग में कोटद्वार के राम गोपाल सिंह ने कांस्य पदक, फ्लाई वर्ग में प्रियांशु चौहान ने कांस्य पदक, बैटम वर्ग में अमन ने कांस्य पदक, लाइट वर्ग में साहिल रावत ने कांस्य पदक, लाइट बैटम वर्ग में हिमांशु सिंह ने रजत पदक, डेल्टा वर्ग में यशवंत सिंह ने कांस्य पदक, मिडिलवेट में संजय थापा ने गोल्ड मैडल, लाइट हैवी वेट में अजय सिंह रावत ने रजत पदक, वीवेट में कुणाल सिंह राजपूत ने गोल्ड, सुपर हैवीवेट में प्रांशु फुलवारिया ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में टीम मैनेजर के रूप में शिवम घिल्डियाल, टीम कोच नितिन नेगी और देवराज सिंह कार्की थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान, हॉकी कोच महेश्वर सिंह नेगी, सुनील रावत, सुधीर नेगी, महेश कुकरेती डबल सिंह बिष्ट, बीएस नेगी, विनोद पंत ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed