{"_id":"67192cccd3b4480b540ce4ba","slug":"boxers-of-kotdwar-hostel-won-one-silver-and-two-bronze-medals-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-532032-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार छात्रावास के बॉक्सरों ने जीते एक रजत व दो कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार छात्रावास के बॉक्सरों ने जीते एक रजत व दो कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हरियाणा के रोहतक में आयोजित ओपन कंबाइंड टैलेंट हंट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोटद्वार छात्रावास के खिलाड़ियों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। कोटद्वार छात्रावास के बॉक्सरों ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर कोटद्वार और पौड़ी जिले का मान बढ़ाया है।
कोटद्वार छात्रावास के कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि हरियाणा के रोहतक में 15 से 22 अक्तूबर तक ओपन कंबाइंड टेलेंट हंट राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कोटद्वार छात्रावास के विशाल थापा ने 46 से 49 किग्रा भार वर्ग में और मानसी नेगी ने 66 से 70 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। लक्की बगड़वाल ने सीबीएसई क्लस्टर में 48 से 50 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक पर कब्जा किया। जिला क्रीड़ाधिकारी संदीप कुमार डुकलान, वरिष्ठ सहायक शिवम रावत, विक्रम नेगी, मान सिंह थापा, महेंद्र सिंह, तेजेंद्र रावत, गौरव वाल्मीकि और राहुल यादव समेत सभी स्टेडियम के कोच, सिद्धबली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ममता बुड़ाकोटी, सुमन पुरोहित एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।