{"_id":"6711424a9aa7718ac70ee69a","slug":"boxers-from-kotdwar-hostel-shine-in-the-school-state-boxing-championship-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-527435-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटद्वार छात्रावास के बॉक्सरों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटद्वार छात्रावास के बॉक्सरों ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन
कोटद्वार। स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटद्वार छात्रावास के बॉक्सरों ने पंचों का दम दिखाते हुए सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कोटद्वार छात्रावास के कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि चंपावत के टनकपुर में स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 17 अक्तूबर तक किया गया। प्रतियोगिता में सभी जनपदों के अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के बॉक्सरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कोटद्वार छात्रावास के दीपक रावत ने 44 से 46 किग्रा भार वर्ग, अंशवीर ने 46 से 48 किग्रा. भार वर्ग, राज सिंह ने 48 से 50 किग्रा भार वर्ग, धर्मेंद्र थापा ने 44 से 46 किग्रा. भार वर्ग, अयान खान ने 50 से 52 किग्रा. भार वर्ग, अभिषेक ने 52 से 54, सलमान ने 57 से 60 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
युवराज आर्या ने 44 से 46 किग्रा. भार वर्ग, वंश खाती ने 46 से 49 एवं धीरज कोरंगा ने 49 से 52 किग्रा. भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए। वहीं अंश ने 34 से 36 किग्रा. भार वर्ग, प्रत्युष डोभाल ने 54 से 57 किग्रा. भार वर्ग व हिमांशु बिष्ट ने 60 से 63 किग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। जिला क्रीड़ाधिकारी संदीप कुमार डुकलान, व्यायाम प्रशिक्षक विनोद पंत, महेश कुकरेती, धीरेंद्र रावत, सचिन, महेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त प्रशिक्षक सुनील रावत, जेपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश कुकरेती समेत सभी खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्होंने बधाई दी है।