फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Boulders falling from the hill on NH

एनएच पर पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर

Tue, 15 Jun 2021 05:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Boulders falling from the hill on NH
दो दिन हुई बारिश के बाद से हाईवे पर पहाड़ी दरकनी शुरू हो गई है। एनएच पर पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों से मार्ग पर आवाजाही कर रहे वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। एनएच विभाग ने लोगों को बरसात में कोटद्वार- दुगड्डा के बीच संभलकर चलने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

एनएच पर कोटद्वार से दुगड्डा के बीच सड़क से नीचे बहती खोह नदी के कटान से सड़क धंस रही है, वहीं ऊपर कच्ची पहाड़ी से लगातार मलबा आ रहा है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह लालपुल के पास पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे हैं। स्थानीय दीपक ध्यानी, राजेंद्र नेगी, जगमोहन सिंह, सुरेश देवरानी ने एनएच विभाग पर लोगों को खतरे में डालने का आरोप लगाया। कहा कि विभाग की ओर से बरसात में आए मलबे को साफ नहीं किया जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विभाग के अधिकारियों को कई बार कहने के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही है।
विज्ञापन

एनएच पर पहाड़ी से बोल्डर से गिरने की सूचना मिली है। एक जेसीबी खराब होने के कारण सड़क से अभी बोल्डर नहीं हटाया जा सका है। शीघ्र दूसरी मशीन मंगाकर बोल्डर हटा दिए जाएंगे। लोगों को एनएच पर सावधानी के साथ चलने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद जोशी, जेई, एनएच घुमाकोट खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed