फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Books distributed to students under One Child One Book campaign

Kotdwar News: एक बच्चा एक किताब अभियान के तहत छात्रों को बांटीं किताबें

Mon, 08 Sep 2025 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Books distributed to students under One Child One Book campaign

विज्ञापन
पौड़ी। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी की ओर से सोमवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एजेंसी चौक से रामलीला मैदान तक रैली निकाली गई। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने न्याय और शिक्षा दोनों हमारे अधिकार जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। साथ ही एक बच्चा, एक किताब अभियान के तहत विद्यार्थियों को पुस्तकें भी बांटी गईं।सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलीम ने छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक अधिकार और कर्तव्यों, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार व महत्व आदि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, सरकारी योजनाओं और निशुल्क कानूनी सहायता की उपलब्धता की जानकारी भी दी। साथ ही बच्चों को डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा से जुड़े अहम बिंदुओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शपथ ली। इस मौके पर डीईओ माध्यमिक आरएस नेगी, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी, जिला क्रीड़ा समन्वयक योगंबर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed