फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BJP state president started active membership campaign

Kotdwar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुरू किया सक्रिय सदस्यता अभियान

Mon, 14 Oct 2024 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP state president started active membership campaign

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मालवीय उद्यान स्थित जिला कार्यालय में सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को कम से कम दो लोगों को सक्रिय सदस्य बनाना होगा और मंडल स्तर पर 50 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने वाले कार्यकर्ता को ही सक्रिय सदस्य माना जाएगा।

बैठक का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर-घर, गांव-गांव जाकर आम लोगों को पार्टी की सामान्य सदस्यता दिलानी है।
विज्ञापन




प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य होंगे, जो अपने बूथ में कम से कम 100 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। वे सक्रिय सदस्य ही भविष्य में मंडल या जिला पदाधिकारी होंगे। कहा कि एक से पांच नवंबर तक सक्रिय सदस्यों की जांच मंडल के सक्रिय सदस्यता अभियान के सहयोगी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद जिला कार्यालय में सदस्यता पत्रावली जिलाध्यक्ष को सौंपेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने 500 से अधिक सदस्य बनाने वाले भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद अनिल रावत, महेश नेगी उर्फ मुन्ना फौजी एवं उम्मेद सिंह बिष्ट को सम्मानित भी किया।




बैठक में गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र अंथवाल, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, जिला सह प्रभारी डॉ. जयपाल चौधरी, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत, सह संयोजक मोहन सिंह नेगी, जंग बहादुर रावत, कोटद्वार विधानसभा के संयोजक गजेंद्र मोहन धस्माना, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी ऋषि कंडवाल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, धर्मवीर गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed