{"_id":"ad2a900eef3e178342167568617c16e2","slug":"bjp-on-road-pradarshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरे भाजपाई, प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरे भाजपाई, प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कोटद्वार
Updated Fri, 22 Jan 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कोटद्वार की सड़कों से लेकर तहसील तक जुलूस निकाला। उन्होंने तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश सरकार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की।
शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। उन्होंने झंडाचौक, बदरीनाथ रोड होते हुए तहसील तक प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने कहा कि उत्तराखंड अपनी राष्ट्र भक्ति, संस्कृति और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। लेकिन, प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश अपनी पहचान खोता जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश सरकार घोटालों की सरकार बन गई है। आपदा घोटाला, सिडकुल घोटाला, खनन घोटाला, आबकारी घोटाला आदि अनेक घोटालों ने देव भूमि की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। इसलिए प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाना आवश्यक हो गया है।
पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त होने को है लेकिन अभी तक लालढांग-चिलरखाल मार्ग, कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बना हुआ है लेकिन कांग्रेसी क्षेत्र के विकास का ढिंढोरा पीट कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली, प्रवीण पुरोहित, मुन्ना लाल मिश्रा, भुवनेश खर्कवाल, कैलाश थलेड़ी, शशि नैनवाल, शशि केष्टवाल, कृष्णा नेगी, निर्मला नैथानी, रानी नेगी, मुकेश नगी, आरजा भट्ट, नरेंद्र रावत, लक्ष्मण बिष्ट, आमीर अहमद कादरी और विवेक अग्रवाल आदि थे।