तेलीसोत के उफान में बहा बाइक सवार, लोगों ने बचाया
सार
समय रहते मौके पर मौजूद लोगों ने जान जोखिम में डाल युवक को बचाया।कोटद्वार किशनपुर चिलरखाल मार्ग पर रामदयालपुर में तेलीसोत गदेरे में बने रपटे पर पुल निर्माण की मांग 22 साल पुरानी है। करीब एक घंटे बाद लोकमणिपुर निवासी मयंक ने किशनपुर बाजार जाने के लिए अपनी बाइक से तेलीसोत गदेरे को पार करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों विमल प्रसाद शुक्ला, राम मोहन, मोहन बडोला, रमेश नेगी, वीरेंद्र केष्टवाल, कुंवर सिंह, रजनीश बेबनी, रमन तोमर, सुनील मैंदोला, भीम सिंह नेगी का कहना है कि शासन-प्रशासन से लगातार कई सालों से तेलीसोत पर पुल बनाने की मांग की जा रही है लेकिन पुल निर्माण के लिए बजट स्वीकृत नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन