{"_id":"67d1c030e9e8d7a42f033b64","slug":"bike-fell-into-a-ditch-two-youths-riding-it-narrowly-escaped-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-639843-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बाइक खाई में गिरी, सवार दो युवक बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बाइक खाई में गिरी, सवार दो युवक बाल-बाल बचे
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। नगर पालिका क्षेत्र में चूनाधारा के पास कोटद्वार की ओर से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बाइक पर सवार दो युवक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे बृजेश पाल व अभिषेक कुमार कोटद्वार से अपने गांव पापड़ीसेरा, रथुवाढाब, तहसील लैंसडौन बाइक से जा रहे थे। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा के निकट चूनाधारा पेयजल स्रोत के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटनास्थल के पास सफाई करने पहुंचे नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों एवं सुरक्षाकर्मी ने बचाव कर बाइक सवारों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। रस्सी एवं लोगों की मदद से बाइक को भी खाई से बाहर निकाला गया। बाइक सवारों को मामूली चोट आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
बाइक सवार बृजेश पाल ने बताया कि उनकी बाइक के आगे एक अन्य बाइक चल रही थी। अचानक आगे चल रही बाइक के रुकने से वह उसे बचाने के प्रयास में बाइक समेत खाई में गिर गए। दुर्घटना रोकने के लिए संबंधित विभाग की ओर से मार्ग पर क्रश बैरियर भी नहीं लगाए गए हैं। वहीं, वाहनों की धुलाई करने से चूनाधारा में कीचड़ होने से खतरा बना हुआ है। जिससे दुर्घटना होती है।