फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bihar resident laborer hangs his life

बिहार निवासी मजदूर ने पंखे से लटककर दी जान

Wed, 17 Feb 2021 05:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Bihar resident laborer hangs his life
लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में किराए पर रह रहे बिहार निवासी एक मजदूर ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पंचनामा, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस उपनिरीक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि घटना मंगलवार की है। लकड़ीपड़ाव मोहल्ले में बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगढ़ निवासी दो भाई हसन और रब्बानी पुत्र जुबेर आलम किराए पर रहते हैं। दोनों मजदूरी का काम कते हैं। मंगलवार को जब बड़ा भाई रब्बानी काम पर जाने के लिए तैयार हुआ तो हसन ने तबियत खराब होने की बात कहते हुए काम पर जाने से मना कर दिया। रब्बानी ने उसे बाजार से दवा लाने और आराम करने की बात कही। शाम को जब रब्बानी कमरे पर लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका में उसने खिड़की तोड़कर अंदर झांका तो हसन (18) पंखे से लटका था। आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed