फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bharat returned to Ayodhya with Ram's feet and pads

Kotdwar News: राम की चरण पादुका लेकर अयोध्या लौटे भरत

Sun, 06 Oct 2024 05:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Bharat returned to Ayodhya with Ram's feet and pads
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव और बाल रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन के सातवें दिन भरत मिलाप से लेकर राम लक्ष्मण के पंचवटी में प्रवेश तक की लीला का मंचन किया गया।
वहीं श्री रामलीला कमेटी की ओर से मालवीय उद्यान में चल रही रामलीला के तीसरे दिन कार्तिकेय संस्था मुरादाबाद के कलाकारों ने अहिल्या उद्धार से लेकर परशुराम-लक्ष्मण संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव की रामलीला का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के सदस्यों ने उनसे रामलीला के लिए पक्का मंच बनाने की मांग की। इस मौके पर पंकज भाटिया, दिनेश जुयाल, ओमप्रकाश कंडवाल, सुशील काला, आशा राम, चंद्रमोहन, बलवंत सिंह, जसपाल शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाल रामलीला कमेटी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, गौरव मिश्रा और सुमित अग्रवाल ने किया। दोनों राम लीलाओं में भरत व राम के प्रेम व संवाद मंचन देख कर दर्शक भावविभोर हो गए।
उधर, श्री रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान की रामलीला में मुख्य अतिथि उद्योगपति सुरेश ठाकुर, विभू ग्रोवर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया, महामंत्री नवीन गोयल, जिला महामंत्री लाजपत राय भाटिया, प्रदेश मंत्री सेवक राम मानूजा, अध्यक्ष हरीश बहरानी, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
कण्वघाटी। श्री ओंकारेश्वर रामलीला एवं दशहरा मेला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के आठवें दिन भरत-कैकई संवाद, भरत-निषादराज संवाद और श्री राम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर सौरभ रावत, शोभित मैठाणी, अनुराग कोटनाला, राजेंद्र पंत, अनिल बलूनी, विनोद पोखरियाल, पितृ शरण जोशी, प्रणय डबराल, मनोज नेगी, आशीष कुकरेती मौजूद रहे।
दुगड्डा। श्री रामलीला कमेटी दुगड्डा की ओर से राम बरात, फेरों के बाद सीता की विदाई तक की लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व कई जगह राम बरात का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। अंत में विदाई सीता की विदाई का दृश्य देखकर सभी की आंखें भर आई। स्थानीय बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दीं। बबली बिष्ट, राहुल जैन संजीव कोटनाला, विनायक, नरेंद्र शहनाई, बीरेंद्र शाह, सारिफ, पुष्कर आदि मौजूद रहे।
लैंसडौन। रामलीला मंचन के तीसरे दिन सीता स्वयंवर से लेकर लक्ष्मण परशुराम संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। एसडीएम शालिनी मौर्य बतौर मुख्य अतिथि ओर अमित श्रीवास्तव व शिप्रा बतौर विशिष्ट अतिथि रामलीला में शामिल हुए। परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद को दर्शकों ने सराहा। राम सीता की बरात यात्रा में लोगों ने फूलों की वर्षा कर आशीर्वाद लिया।

जयहरीखाल। रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि व्यवसायी वीरेंद्र रावत की उपस्थिति में दशरथ कैकेयी संवाद और राम वनवास की लीला प्रदर्शित की गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी, मंच निर्देशक विनोद नेगी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed