फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bhajans will be celebrated in Shri Siddhbali Festival

श्री सिद्धबली महोत्सव में होगी भजनों की धूम

Wed, 01 Dec 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bhajans will be celebrated in Shri Siddhbali Festival
श्री सिद्धबली महोत्सव में गढ़वाली और हिंदी भजन संध्या की धूम रहेगी। महोत्सव की भव्यता बनाने के लिए प्रदेश और देश के जाने माने भजन गायकों को महोत्सव में आमंत्रित किया गया है। इस बार जागर विद्या के माहिर गढ़वाली भजन गायक अमित सागर और अनुराधा निराला भजनों की प्रस्तुति देंगे। मुंबई से आमंत्रित किए गए प्रसिद्ध भजन गायक और संगीतकार रवि जैन हिंदी भजनों से सिद्धबाबा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन

गत वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण श्री सिद्धबली महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन नहीं किया गया था। इस वर्ष महोत्सव के आयोजकों की ओर से पहली बार चैता की चैत्वाली... जागर से मशहूर हुए गायक अमित सागर चार दिसंबर को अपने जागरों का जादू बिखेरेंगे। इसके अलावा बॉलीवुड की कई हिंदी फिल्मों में संगीत और गीत गा चुके गायक रवि जैन पहली बार पांच दिसंबर को कोटद्वार में प्रस्तुति देंगे। दोनों भजन गायकों को लाइव सुनने और उनकी प्रस्तुति को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। महोत्सव के सह संयोजक शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने बताया कि इस बार महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कई नए प्रयोग किए गए हैं। इस बार बाबा की झांकियां भी नए स्वरूप में नजर आएंगी। झांकी में श्री सिद्धबली बाबा का डोला भी आकर्षक का केंद्र रहेगा। भजन संध्या के साथ बाबा के जागर भी गाए जाएंगे। इसके अलावा महोत्सव में महोत्सव संयोजक और उद्योगपति अनिल कंसल की ओर से तीन दिन और रात तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालने करते हुए मास्क लगाकर महोत्सव में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed