फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bhagat reached the residence of Bonthiyal

भगत ने बौंठियाल के आवास पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम

Fri, 26 Feb 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bhagat reached the residence of Bonthiyal
दुगड्डा के ऐता गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनलाल बौंठियाल के घर पर उनकी कुशल क्षेम पूछते प्रदेश - फोटो : KOTDWAR
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दुगड्डा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनलाल बौंठियाल के ऐता गांव स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन

दुगड्डा के आजाद पार्क में शुक्रवार सुबह से ही भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के दुगड्डा पहुंचने पर यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी, जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष भावना चौहान समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनलाल बौंठियाल के ऐता गांव स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने मोहनलाल बौंठियाल और द्वारीखाल के पूर्व प्रमुख रवींद्र रावत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, वन पंचायत संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल, ब्लाक महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता गौड़, दुगड्डा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन उनियाल, राजेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed