फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bhabari residents thrashed government against DDA

डीडीए के विरोध में सरकार पर गरजे भाबरवासी

Tue, 17 Mar 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bhabari residents thrashed government against DDA
भाबर क्षेत्र के लोगों ने जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) और नगर निगम के भारी भरकम टैक्स वसूले जाने के विरोध में झंडीचौड़ में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार से खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए डीडीए को वापस लेने और दस वर्षों तक टैक्स न वसूले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को झंडीचौड़ में बदरी विशाल सामाजिक संस्था के संरक्षक मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में लोग डीडीए और नगर निगम के टैक्स वसूलने के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी मनमानी करते हुए जनता का शोषण कर रही है। कहा कि कोटद्वार को नगर निगम बनाने से पूर्व क्षेत्रवासियों को आश्वासित किया गया था कि नगर निगम में शामिल होने वाले भाबर के लोगों से दस साल तक कोई कर नहीं लिया जाएगा, लेकिन भाबर की जनता पर जबरन नगर निगम के टैक्स और डीडीए थोप कर प्रदेश सरकार ने लोगों के साथ छल किया है। लोगों ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए जनहित में डीडीए को समाप्त करने की मांग की है। कहा कि यदि डीडीए को वापस नहीं लिया गया, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह पाल, नितिन डबराल, खुशीराम जखमोला, जगत सिंह सौंद, राजेंद्र सिंह, अवतार सिंह, सचिन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed