फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BEL personnel demonstrate for four-point demands

चार सूत्री मांगों के लिए बीईएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2020 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
BEL personnel demonstrate for four-point demands
चार सूत्री मांगों को लेकर फैक्ट्री गेट के सामने प्रदर्शन करते बीईएल के कर्मचारी। - फोटो : KOTDWAR
श्रम विरोधी कानून लाने की प्रक्रिया को बंद करने सहित चार सूत्री मांगों के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) कर्मचारी संगठन ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोध स्वरूप काली पट्टी लगाकर फैक्ट्री के अंदर कार्य किया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष निर्मल कुुमार नवानी के नेतृत्व में बीईएल के कर्मचारी फैक्ट्री के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने हाथ में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में सौंपने को श्रम विरोधी बताया। कहा कि सरकार फायदे में चल रहे प्रतिष्ठनों को निजी हाथों में सौंप रही है, जो देश के लिए घातक है। कहा कि श्रम नीतियों में बदलाव कर 50 वर्ष की आयु पार कर चुके कर्मचारियों को जबरन नौकरी से हटाया जाना निंदनीय कार्य है। उन्होंने केंद्र सरकार से श्रम विरोधी कानून लाने की प्रक्रिया को बंद करने, विनिवेशीकरण की नीति को तत्काल वापस लेने, कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्त नहीं करने और पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर संगठन के महासचिव इंद्रमोहन सिंह रावत, संयुक्त सचिव प्रदीप बडोला, विपिन नौटियाल, जगमोहन रावत, सोहन सिंह रावत ने सभा को संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed