फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Being deprived of the village from the highway to reach the bodies found

हाईवे के बाधित होने से गांव नहीं पहुंच पाया शव

Wed, 10 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Wed, 10 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ में हृदय आघात से स्वर्गवासी हुए जगदीश टोडरिया के परिजन उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाए। इसकी वजह लामबगड़ में बरसात से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का बाधित होना है। उनके साथी शव को उनके मूल गांव सौड़ (देवप्रयाग) ला रहे थे, लेकिन उनको लामबगड़ से लौटना पड़ा। मजबूरन बदरीनाथ में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में तीर्थ-पुरोहिताई करने वाले 45 वर्षीय जगदीश एक हफ्ते पहले बदरीनाथ गए थे। यहां जाने के तीन दिन बाद ही हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। जगदीश का परिवार ऋषिकेश में रहता है और अन्य परिजन पैतृक गांव सौड़ में।
विज्ञापन


बदरीनाथ में मौजूद उनके साथी उनका शव गांव ला रहे थे, लेकिन बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच लामबगड़ में हाईवे बंद होने से उन्हें लौटना पड़ा। सड़क नहीं खुलने की संभावना को देखते हुए जगदीश का बदरीनाथ में ही दाह संस्कार कर दिया गया। जगदीश के भांजे सुनील सिल्सवाल का कहना है कि अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पूर्व हुआ था बड़े भाई का निधन
पिछले एक माह से जगदीश टोडरिया का परिवार झंझावत झेल रहा है। उनके बड़े भाई महेश (53 वर्ष) भी बदरीनाथ में पुरोहिताई करके अपने छह सदस्यीय परिवार का पेट पालते थे। जगदीश ऋषिकेश में प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। एक माह पूर्व महेश की बदरीनाथ में अचानक तबियत बिगड़ गई।


जौलीग्रांट अस्पताल में उन्होंने आठवें दिन दम तोड़ दिया। महेश के इलाज के लिए उनके परिजनों ने लगभग ढाई लाख का कर्ज लिया। बड़े भाई की मौत के बाद जगदीश ने बदरीनाथ में पुरोहिताई संभालने का जिम्मा लिया। उनके तीन नाबालिग बच्चे हैं, लेकिन वह भी चल बसे। ऐसे में पूरे परिवार के आठ सदस्यों के समक्ष रोजी रोटी का संकट हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed