फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BEG Roorkee in quarter finals

अधोईवाला को हराकर बीईजी रूड़की पहुंची क्वार्टर फाइनल में

Tue, 31 Dec 2019 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
BEG Roorkee in quarter finals
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गढ़वाल कप में जूझते बीईजी रूड़की और अधोईवाला के खिलाड़ी। - फोटो : KOTDWAR
स्व शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में चल रहे ‘गढ़वाल कप’ नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन के आखिरी लीग मैच बीईजी रुड़की ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हैरिटेज एकेडमी के निदेशक कर्नल अजय कुंवर सिंह (से.नि.), बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मंगलवार को पूल बी का अंतिम लीग मैच बीईजी रुड़की और अधोईवाला देहरादून की टीम के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों ही टीमें काई गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में बीईजी रुड़की ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 66वें मिनट में रुड़की की ओर से सिद्धार्थ ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों ही टीमों ने काफी प्रयास किए, लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर पाई और बीईजी रुड़की ने 1-0 से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रेफरी की भूमिका महेंद्र सिंह रावत, एसपी जोशी और प्रदीप नेगी ने निभाई। फुटबाल कोच सुनील रावत ने बताया कि आज से क्वार्टर फाइनल मुकाबलेे खेले जाएंगे।
विज्ञापन

आज के मैच
स्फूर्ति क्लब दिल्ली बनाम यंग ब्वायज (एमपी)
बनवसा बनाम जे एंड के
गढ़वाल हीरोज बनाम बीईजी रुड़की
मिलाट (एमपी) बनाम जमशेदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed