फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BEG Roorkee becomes 'Garhwal Cup' champion

ीईजी रुड़की ने जीता राष्ट्रीय गढ़वाल कप

Sun, 05 Jan 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
BEG Roorkee becomes 'Garhwal Cup' champion
स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में गढ़वाल कप जीतने के बाद ट्राफी संग खुशी मनाती बीईजी रूड़की की टी? - फोटो : KOTDWAR
स्व शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से आयोजित ‘गढ़वाल कप’ राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में बीईजी रुड़की ने गढ़वाल हीरोज दिल्ली को 6-5 से हराकर चैंपियन बना। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ, जिसमें रुड़की ने पांच गोलकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

रविवार शाम को स्व शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुुुुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। ‘गढ़वाल कप’ का फाइनल बीईजी रुड़की और गढ़वाल हीरोज दिल्ली के बीच खेला गया। पहले हॉफ में हॉफ के 24वें मिनट में गढ़वाल हीरोज दिल्ली के अमन थापा ने में गोल दागकर टीम को 1-0 बढ़त दिलाई। बीईजी रुड़की पहले हॉफ में कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

दूसरे हॉफ में बीईजी रुड़की के योगेश ने 70वें मिनट में गोलकीपर को चकमा देकर गोलकर टीम को बराबरी पर कर दिया। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ, जिसमें बीईजी रुड़की ने छह प्रयासों में पांच गोल दागकर 6-5 से खिताब पर कब्जा जमाया। पेनाल्टी शूट आउट में बीईजी रुड़की के खिलाड़ी नवीन, गुरलाल, कैमरून, विक्रम, संदीप ने गोल किए। पूरे टूर्नामेंट में बीईजी रुड़की के बीजेंद्र रावत को बेस्ट गोलकीपर और योगेश को गोल्डन बूट, स्पोर्ट्स क्लब कोटद्वार के यश रावत को बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर, गढ़वाल हीरोज के खिलाड़ी नीरज भंडारी को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, हसन बुंदो, जगमोहन सिंह, चक्रधर कंडवाल, विजेेंद्र चौधरी, दिनेश चौधरी, सुरेश डिमरी, अनिल भट्ट, दलजीत सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, उमेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed