{"_id":"5ea46b4b8ebc3e909943a2b3","slug":"beating-returned-to-four-people-who-came-from-gadarpur-kotdwar-news-drn3426296154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर से आए चार लोगों को व्यापारियों ने बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर से आए चार लोगों को व्यापारियों ने बैरंग लौटाया
विज्ञापन
बैजरो/कोटद्वार। उत्तराखंड के कोरोना रेड जोन में स्थित ऊधम सिंह नगर के गदरपुर से एक वाहन में सवार होकर थलीसैंण बाजार पहुंचे चार लोगों को व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने बैरंग लौटा दिया। स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में भेजने की बात कही। इस पर चारों ने क्वारंटीन सेंटर जाने के बजाय गदरपुर लौटने में ही भलाई समझी।
थलीसैंण व्यापार मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार शाम स्थानीय व्यापारियों को एक फर्नीचर व्यापारी के साथ तीन अन्य लोगों के गदरपुर से आने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि चारों लोग ऊधमसिंह नगर के रेड जोन में स्थित गदरपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जो किसी तरह प्रशासन से पास लेकर थलीसैंण पहुंच गए। इन चारों लोगों को एसडीएम बाजपुर की ओर से फर्नीचर के कार्य के लिए थलीसैंण तक आने की अनुमति प्रदान करने की जानकारी लगते ही व्यापारियों का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया। व्यापारियों ने आक्रोश जताया कि रेड जोन से ग्रीन जोन में एक वाहन में चार लोगों को फर्नीचर कार्य जैसे गैरजरूरी कार्य के लिए पास देने की जांच होनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने इस मामले में जब बाजपुर के एसडीएम एपी बाजपेयी से बात की तो उन्होंने इसे स्टाफ की गलती बताते हुए इसे दिखवाने की बात कही है। थलीसैंण के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चारों लोगों को क्वारंटीन के लिए कहा गया था, जिस पर वे खुद ही गदरपुर अपने घर लौट गए हैं।