फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bear attacks worker, seriously injured

Kotdwar News: श्रमिक पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल

Wed, 06 Dec 2023 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 06 Dec 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Bear attacks worker, seriously injured
चरेख गांव की घटना, पंपिंग योजना के काम के लिए जा रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल योजना का निर्माण करने जा रहे एक श्रमिक पर भालू ने हमला कर दिया। अन्य साथियों ने उस पर डंडों से वार किया तो भालू भाग गया। भालू के हमले में श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वनकर्मियों ने बेस अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली।

घाड़ क्षेत्र में तीन माह से जल जीवन मिशन के तहत चरेख में चरेख पंपिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन का काम चल रहा है। इस काम में दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत मेरुवा (देवीखाल) निवासी सुरेशानंद (57) और अन्य श्रमिक कार्य कर रहे हैं। बुधवार सुबह 8:30 बजे सुरेशानंद अपने 8-10 साथियों के साथ पंप पर काम करने के लिए जा रहा था। अन्य साथी उससे आगे निकल गए जबकि वह उनके पीछे चल रहा था। इसी दौरान अचानक भालू आ धमका और सुरेशानंद पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उसे साथियों ने भालू पर डंडों से वार किया तो भालू भाग गया। साथियों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि हमले में सुरेशानंद के चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। उधर, कोटद्वार के रेंजर देवेंद्र काला ने बताया कि मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed