{"_id":"99abd3e3146c922d9126548260314bc3","slug":"bear-attack-in-forest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान बचाने को भालू से भिड़ी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान बचाने को भालू से भिड़ी महिलाएं
पौड़ी
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगवाड़स्यूं पट्टी के तमलाग गांव में घास लेने जंगल गई एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल होने के बावजूद महिला अपनी जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गई। घायल महिला और उसके साथ गई एक अन्य महिला ने दरांती से वार कर भालू को भागने को मजबूर कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी मीना देवी (33) मंगलवार की दोपहर 12 बजे गांव की चार अन्य महिलाओं के साथ घास लेने गई थी। घास काटते समय अचानक पीछे से आकर एक भालू ने हमलाकर उसे जख्मी कर दिया। मीना देवी ने साहस दिखाते हुए एक हाथ से भालू के पंजों को पकड़कर उसके मुंह पर दरांती से वार शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद भामा देवी ने भी भालू पर अपनी दरांती से वार कर मीना को उसके चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया। शोरगुल सुनकर उनके साथ गई अन्य महिलाएं भी मौके पहुंच गई। उन्होंने भी शोर मचाकर भालू पर पत्थर और लकड़ियां फेंकी। इससे थोड़ी देर बार भालू भाग गया। बाद में घायल मीना को जिला अस्पताल लाया गया। भालू ने मीना के दोनों हाथों, कमर समेत कई जगह घाव किए हैं।