{"_id":"67095f81bb84ff88e604135a","slug":"baluni-public-school-mkvn-head-heritage-sgrr-won-the-matches-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-522820-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बलूनी पब्लिक स्कूल, एमकेवीएन, हेड हेरिटेज, एसजीआरआर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बलूनी पब्लिक स्कूल, एमकेवीएन, हेड हेरिटेज, एसजीआरआर ने जीते मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी की ओर से मिनी स्टेडियम मोटाढाक में चल रही अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। जिसमें बलूनी
पब्लिक स्कूल, एमकेवीएन, हेड हेरिटेज, एसजीआर ने अपने मुकाबले जीते। पहले मैच में एमकेवीएन ने डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल को 3–0 से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में हेड हेरिटेज एकेडमी ने राइजिंग सन पब्लिक स्कूल को 4–0 से परास्त किया। तीसरे मुकाबले में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल ने हैप्पी होम पब्लिक स्कूल को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2–1 से हराया।
अंतिम मुकाबला बलूनी पब्लिक स्कूल और आरसीडी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें बलूनी पब्लिक स्कूल ने 2–0 से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज कोटद्वार के खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल एवं विशिष्ट अतिथि बीएड विभाग के प्राध्यापक संदीप किमोठी ने दूसरे दिन की प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।