फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Balbharti and GIC Kumbhichaud reach the finals

बालभारती और जीआईसी कुंभीचौड़ फाइनल में पहुंचे

Mon, 07 Feb 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Balbharti and GIC Kumbhichaud reach the finals
मोटाढांक में आयोजित अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में टॉस करते रेफरी। - फोटो : KOTDWAR
शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच हुए, जिसमें क्षेत्र के छह विद्यालयों की टीम ने फाइनल में प्रवेश करने के लिए दमखम दिखाया। बालभारती और कुंभीचौड़ की टीम ने फाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन

मोटाढांक स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में पहला क्वार्टर फाइनल टीसीजी पब्लिक स्कूल और बलूनी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें टीसीजी ने 3-1 से बलूनी पब्लिक स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबले में जीआईसी कुंभीचौड़ ने श्रीगुरु राम राय स्कूल को एक गोल से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल में केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन ने हैरिटेज स्कूल को हराया। चौथे मैच में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने डीएवी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच बालभारती स्कूल और टीसीजी स्कूल के बीच हुआ। पहले हाफ में बालभारती के खिलाड़ी मिलन रावत ने बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिलाई। इसके बाद टीसीजी ने मैच में बराबरी के प्रयास किए, लेकिन बालभारती के डिफेंडरों ने टीसीजी के खिलाड़ियों को गोल के पास भी नहीं फटकने दिया। अंत तक टीसीजी एक भी गोल नहीं कर पाई और बालभारती ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच जीआईसी कुंभीचौड़ और केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन के बीच खेला गया। मैच में दोनों टीमों के बीच जीत के लिए कांटे की टक्कर हुई। दूसरे हाफ में कुंभीचौड़ के खिलाड़ी गौरव थापा ने बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय की टीम ने भी एक गोल कर मैच बराबरी में ला दिया। अतिरिक्त समय में कुंभीचौड़ ने 2-1 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed