फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bal Sabha formed, Suhana became the first president

Kotdwar News: बाल सभा का हुआ गठन, पहली अध्यक्ष बनीं सुहाना

Sat, 28 Sep 2024 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bal Sabha formed, Suhana became the first president

विज्ञापन
दुगड्डा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बाल सभा के गठन के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शामिल हुए 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं में सुहाना पहली बालसभा की अध्यक्ष चुनी गईं।

सोसाइटी फाॅर इंवायरनमेंट एंड डवलपमेंट सोसाइटी देहरादून की ओर से बाल हितैषी एवं महिला हितैषी सभा के गठन के लिए राउमावि फतेहपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल सभा के गठन में सर्वसम्मति से सुहाना अध्यक्ष, मोईउद्दीन उपाध्यक्ष, गुलाम सचिव चुने गए। संस्था की अध्यक्ष कुसुम घिल्डियाल ने पहली चुनी गई बाल सभा के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बालसभा के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान स्वच्छ पंचायत विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आलिया बानो ने प्रथम, गुलाम साबिर ने द्वितीय, अर्पित रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सुहाना प्रथम व आयुष द्विवेदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बीडीओ वीडी रतूड़ी ने विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए। मास्टर ट्रेनर ज्योतिष चंदोला, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed