{"_id":"5e0a282f8ebc3e8814206c46","slug":"baithak-mein-chhae-rahe-bijalee-paanee-va-svaasthy-ke-mudde-kotdwar-news-drn331128417","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमकेश्वर बीडीसी में छाए रहे बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमकेश्वर बीडीसी में छाए रहे बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य के मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक की पहली बीडीसी बैठक में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य के मुद्दे छाए रहे। प्रमुख आशा भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों से विकास कार्यों के प्रति संवेदनशील होने का आह्वान किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में ग्राम प्रधान अनुज नेगी (कांडी) और महावीर सिंह (ठागर) ने क्षेत्र के अस्पतालों में दवाइयां नहीं होने का मुद्दा उठाया। जिपं सदस्य गुमाल गांव विनोद डबराल और क्षेत्र पंचायत सदस्य बूंगा सुदेश भट्ट ने फर्जी तरीके से एक एनजीओ द्वारा क्षेत्र में टीकाकरण का मामला उठाया। शिक्षा विभाग की समीक्षा में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, विद्यालय भवन, पीने का पानी और शौचालय नहीं होने का मामला उठाया। लोनिवि और पीएमजीएसवाई की चर्चा में जनप्रतिनिधियों ने नौडखाल सिंगबलि मोटर मार्ग का निर्माण अभी तक नहीं होने, ठॉगर गाजसेरा मोटर मार्ग निर्माण का मुआवजा नहीं मिलने, नीलकंठ-भादसी बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य नहीं होने और मार्ग पर झाड़ियां होने समेत विभिन्न मोटर मार्गों का मुद्दा उठाया। बैठक में बिजली, पानी की समस्याएं भी छाई रही। बणास तल्ला के बचन सिंह बिष्ट ने रणचूला पंपिंग योजना के अंतर्गत पानी नहीं मिलने का मामला उठाया। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी कुशाल सिंह कोहली ने सदन में राशन कार्ड को जल्दी से ऑनलाइन करने की अपील की। इस मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर सेवारत नीलम रावत को राष्ट्रीय महत्व की मनरेगा योजना में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से 10 जनवरी तक राशन कार्डों को ऑनलाइन कराने का कहा। ब्लाक प्रमुख आशा भट्ट ने सभी विभागों के अधिकारियों से बैठक में उठाए गए मुद्दों का समाधान करने का निर्देश दिया। बैठक में खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर अपर्णा बहुगुणा, कनिष्ठ प्रमुख विजयपाल सिंह नेगी, एडीओ पंचायत रणवीर सिंह कठैत आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवीन तोमर ने किया।