{"_id":"61b6271bbbc403580e1e033f","slug":"awarded-for-outstanding-work-in-various-fields-kotdwar-news-drn398587455","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
विज्ञापन
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी (यमकेश्वर) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषि?
- फोटो : KOTDWAR
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से विश्व दार्शनिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल ने संयुक्त रूप से किया। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र में उच्च शिक्षा का बड़ा केंद्र होगा। इसको आगे बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास होगा, उसको पूरा करने का कार्य किया जाएगा।
यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह साढ़े चार सालों से लगातार कार्य कर रही हैं। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए महाविद्यालय में भी मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खोला गया है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया। सम्मानित होने वालों में महायोगी गुरु गोरखनाथ शिक्षा समिति बिथ्याणी के उपाध्यक्ष विद्यादत्त रतूड़ी, समाजसेवी शांति प्रसाद भट्ट, गंगा देवी, स्वास्थ्य कर्मी सुशील नौटियाल, प्रगतिशील किसान जयप्रकाश रतूड़ी और गेंद मेला समिति थलनदी के अध्यक्ष अनिल नेगी शामिल रहे। सांसद ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को सम्मानित किया। साथ ही महाविद्यालय के मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख दिनेश भट्ट, जिला पंचायत सदस्य उमरोली आरती गौड़, ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह नेगी, अल्का देवी, चंद्रमोहन रौथाण, महाबीर कुकरेती, विजय लखेडा, चंडी प्रसाद कुकरेती, अनिल रावत, डॉ. राम सिंह सामंत, डॉ. उमेश त्यागी, डॉ. अनिल कुमार सैनी, डॉ. विनय कुमार पांडेय, डॉ. सुनील प्रसाद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज नौटियाल ने किया।
गढ़वाल सांसद ने सुनीं समस्याएं
कोटद्वार। रविवार को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी के कांडाखाल पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याएं बताईं। उन्होंने चेलूसैंण-सुराड़ी मार्ग के निर्माण को वन विभाग से अभी तक भूमि हस्तांतरण न होने की शिकायत की। साथ ही इंटर कालेज कांडाखाल का प्रांतीयकरण, सामुदायिक भवन का निर्माण, शिशुमंदिर चैलूसैंण में हॉल का निर्माण कराने की मांग रखी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की मांग पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र रावत, गौरव सुयाल, नरेश नैथानी, अभिषेक प्रजापति, हर्षदेव नैथानी, नीरज कंडवाल, सुरेंद्र कंडवाल, गणेश कंडवाल और विद्यादत्त भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद