फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   AVN School stood first in its category in the speech competition.

Kotdwar News: भाषण प्रतियोगिता में एवीएन स्कूल अपने वर्ग में प्रथम रहा

Fri, 30 Aug 2024 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
AVN School stood first in its category in the speech competition.

विज्ञापन
कोटद्वार। टीसीजी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में आयोजित सातवें अंतर विद्यालयी टीसीजी मेमोरियल इंग्लिश भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में एवीएन स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया।


उद्घाटन मुख्य अतिथि तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना जीत के समान होता है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थियों में पहले की अपेक्षा अधिक प्रतिभाएं देखने को मिल रही हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना ने मुख्य अतिथि और निर्णायक मंडल का स्वागत किया। कहा कि टीसीजी पब्लिक स्कूल के संस्थापक त्रिभुवन चंद्र घिल्डियाल के जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष 30 अगस्त को अंतर विद्यालयी अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होता है। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग (कक्षा-9 से 12 तक) का मुख्य विषय क्या एआई मानव कल्पना की जगह ले सकता है। प्रतियोगिता में एवीएन स्कूल, टीसीजी पब्लिक स्कूल ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हैप्पी होम स्कूल एवं नवयुग पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग (कक्षा-6 से 8 तक) का मुख्य विषय क्या बच्चों के लिए स्क्रीन समय सीमा तय होनी चाहिए रहा। जूनियर वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल एवं ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। एवीएन स्कूल ने द्वितीय और बाल भारती स्कूल ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में बीजीयू के कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष विकास कुमार पाल, एनटीटी डाटा के डिजिटल सॉल्यूशन आर्किटेक्ट अनिल सिंह रावत शामिल रहे। प्रतियोगिता में नगर के 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed