{"_id":"68f23072324a635bbd0454fa","slug":"avn-and-ballooni-school-reached-the-semi-finals-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119272-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एवीएन और बलूनी स्कूल पहुंचे सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एवीएन और बलूनी स्कूल पहुंचे सेमीफाइनल में
Fri, 17 Oct 2025 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 17 Oct 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल के मैदान में चल रही सातवीं स्व. राजेश भारद्वाज स्मृति अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें एवीएन और बलूनी पब्लिक स्कूल ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेत्री रंजना रावत एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत रहे। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान बलूनी पब्लिक स्कूल की टीम ने हैप्पी होम को 54 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एवीएन ने डैफोडिल्स को नौ विकेट से हराया। सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। इस मौके पर बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील घिल्डियाल, विद्यालय की संरक्षिका अभिलाषा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।