फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Auto rider dies in road accident

सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत

Mon, 06 Dec 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Auto rider dies in road accident
रविवार देर शाम बीईएल रोड पर हुई छोटा हाथी और ऑटो की टक्कर में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि घायल ऑटो चालक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात छोटा हाथी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि रविवार देर शाम एक ऑटो एक सवारी को बैठाकर मोटाढांक से कौड़िया की ओर आ रहा था। तभी बीईएल रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक सुरेश सिंह और ऑटो में सवार सतेंद्र सिंह रावत निवासी ओरगजेवपुर शहाली, नया गांव रायपुर जिला बिजनौर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राजकीय बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान सतेंद्र सिंह रावत (35) पुत्र मोहन सिंह रावत की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक सुरेश सिंह को भर्ती किया गया। बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात छोटा हाथी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed