फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Auto drivers end strike, relief

ऑटो चालकों की हड़ताल समाप्त, मिली राहत

Sun, 04 Dec 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sun, 04 Dec 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन

कोटद्वार। पिछले दो दिन से चल रही ऑटो यूनियन की हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई है। प्रशासन ने ऑटो चालक की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ऑटो की हड़ताल खुलने से नगर और भाबर क्षेत्र से सिद्धबली मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली है।             

विज्ञापन

सनेह क्षेत्र निवासी ऑटो चालक प्रवीन रावत की पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट के मामले में रविवार सुबह तक ऑटो चालकों की हड़ताल जारी रही। सिद्धबली मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं समेत अन्य लोगों की समस्या को देखते हुए उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने तहसील परिसर में सिद्धबली ऑटो एसोसिएशन के संरक्षक संजय थपलियाल, अध्यक्ष सतेंद्र रावत सहित अन्य ऑटो चालकों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की। कहा कि आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसकी पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद ऑटो चालकों ने हड़ताल समाप्त कर दी और दोपहर तक सड़कों पर ऑटो दौड़ने लगे। इससे लोगों को राहत मिली। जहां शनिवार तक ऑटो चालकों की हड़ताल के कारण भाबर समेत दूर-दराज के श्रद्धालु सिद्धबली मेले में शिरकत नहीं कर पा रहे थे, वहीं हड़ताल समाप्त होने के बाद मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।             
विज्ञापन

 उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने कहा कि पीड़ित ऑटो चालक का मुफ्त इलाज के लिए चिकित्सालय प्रशासन से वार्ता की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने कहा कि ऑटो चालक को न्याय दिलाने शीघ्र ही आरोपी पुलिस कर्मी की पहचान कर ली जाएगी। पुलिस की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद की जाएगी।            

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed