फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Attempted molestation and rape of a teenager, accused sent to jail

Kotdwar News: किशोरी से छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को भेजा जेल

Sat, 06 Sep 2025 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Attempted molestation and rape of a teenager, accused sent to jail
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के एक वार्ड में किशोरी का पीछा करते हुए घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने के प्रयास से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसआई पंकज तिवारी ने बताया कि बिजनौर निवासी एवं हाल में भाबर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसके पड़ोस में एक युवक पांच साल से किराये के मकान में रह रहा है। आरोपी ने शुक्रवार शाम को घर में घुसकर उसकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी की। साथ ही दुष्कर्म का प्रयास भी किया। आरोपी अक्सर उसकी बेटी का पीछा भी करता है। एसआई ने बताया कि आरोपी कस्बा जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर यूपी निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed