{"_id":"67dc46dbb03b5dde81023b5f","slug":"assembly-speaker-ritu-khanduri-inspected-the-nimbuchaur-chilarkhal-road-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-645210-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया नींबूचौड़-चिलरखाल मार्ग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया नींबूचौड़-चिलरखाल मार्ग का निरीक्षण
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बृहस्पतिवार को लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कोटद्वार-चिलरखाल मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्माण कार्य में तेजी के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि लोनिवि की ओर से बनाए जा रहे नींबूचौड़ से चिलरखाल तक 12 किमी मोटर मार्ग का निर्माण राज्य मद में करीब 18 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। सड़क के विस्तारीकरण के साथ ही डामरीकरण का कार्य अभी चल रहा है। सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नाली भी बनाई जा रही है, जिससे बरसात में जल भराव आदि की समस्या आम जनता को नहीं होगी। उन्होंने क्षेत्रीय जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
भ्रमण के दौरान उन्होंने कण्वाश्रम में बन रही राजा भरत की मूर्ति के कार्य का निरीक्षण भी किया। जिसका जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, रजनीश बेबनी, मनीष भट्ट, प्रमोद केष्टवाल, अमित नेगी और आराधना देवी आदि मौजूद रहे।