फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Asha workers demonstrated against the government

आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ दिया प्रदर्शन

Thu, 12 Aug 2021 09:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Asha workers demonstrated against the government
सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और न्यूनतम 21 हजार रुपये वेतन देने समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का कार्य बहिष्कार 11वें दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील में दुगड्डा ब्लाक की आशा कार्यकर्ता एकत्र हुईं और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आशाओं ने प्रदेश सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की ओर से घोषणाएं तो की गईं, लेकिन एक भी घोषणा पर अमल नहीं हुआ। वर्ष 2006 से कार्यरत आशाओं का वेतन अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है। उन्होंने मांगों का निराकरण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान यूनियन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी, उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, नीलम कुकरेती, मुन्नी नयाल, सुमित्रा भट्ट, मेेेघा असवाल, अंजू देवी, रोशनी जदली, सुनीता रावत, आशा रावत, सीमा शाही, उषा देवी, ऊषा चौहान, बसंती रावत, संजू नेगी, सरोज जदली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed