फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ASHA workers demanded minimum wage of 21 thousand

आशा कार्यकर्ताओं ने की न्यूनतम वेतन 21 हजार की मांग

Fri, 13 Aug 2021 05:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers demanded minimum wage of 21 thousand
सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और न्यूनतम 21 हजार रुपये वेतन देने समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन को 12 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्होंने मांगों का निराकरण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। आंदोलन में यूनियन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी, उपाध्यक्ष मीरा नेगी, कल्पना बिष्ट, शोभा देवी, किरन कंडवाल, ज्योति रावत, विमला जोशी, कलावती, राखी रावत, कल्पना काला, रीता देवी, मधु ममगाईं, मेघा असवाल और सुमित्रा भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed