{"_id":"66f6f4b28c6a9b0e3d074bc6","slug":"arto-boarded-the-taxi-as-a-passenger-caught-cheating-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-512159-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: यात्री बन टैक्सी में सवार हुईं एआरटीओ, पकड़ा गड़बड़झाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: यात्री बन टैक्सी में सवार हुईं एआरटीओ, पकड़ा गड़बड़झाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ब्ला-ब्ला एप पर निजी वाहन का व्यावसायिक रूप में उपयोग करने का मामला खुद उपसंभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने पकड़ा। एआरटीओ ने एप पर देहरादून के लिए सीट बुक की थी। निजी वाहन का व्यावसायिक रूप में उपयोग किए जाने की पुष्टि होने पर विभागीय टीम ने वाहन को रोक लिया। जिस पर एआरटीओ के निर्देश पर चालक का चालान करने के साथ ही चेतावनी जारी की गई।
पिछले कुछ समय से ब्ला-ब्ला एप की मदद से निजी वाहन स्वामी अपने वाहनों का उपयोग व्यावसायिक कामकाज में करने में लगे थे। प्राइवेट टैक्सी चालकों ने रोष जताते हुए इसकी शिकायत परिवहन विभाग से की थी। उप संभागीय परिवहन अधिकारी शशि दुबे ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने शुक्रवार को स्वयं ब्ला-ब्ला एप पर टैक्सी में सीट बुक की। चालक ने उनसे 300 रुपये किराया तय किया।
एआरटीओ देवी मंदिर से वाहन में सवार हुईं। वाहन चालक ने फोन पर संपर्क करते हुए लाल बत्ती से दो और कौड़िया पुल के पास से एक सवारी को वाहन में सवार किया। निजी वाहन को व्यावसायिक रूप में उपयोग करने की पुष्टि होने पर विभागीय टीम ने कौड़िया चेकपोस्ट पहुंचने पर वाहन को रोक लिया। मौके पर ही चालक का 16 हजार रुपये का चालान किया गया और भविष्य में निजी वाहन का व्यावसायिक उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि इस तरह वाहनों को चेकिंग के दौरान पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। जांच में अगर टैक्सी चालक किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाया जाता है, तो वाहन में सवार लोगों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
.
ये है बचत का खेल
निजी वाहनों का व्यावसायिक रूप में इस्तेमाल कर वाहन स्वामी परमिट, टैक्स और फिटनेस में आने वाले खर्च आदि से बच जाते हैं और सुविधा के नाम पर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं। मगर अब परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एप की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ क्षेत्र में निजी वाहनों का व्यावसायिक रूप में उपयोग होने पर अचानक पकड़कर कार्रवाई करेंगे।