फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   aprajita will with yog

योग से निरोग रहकर ही अपराजिता बनेगी बेटियां

Sat, 13 Jul 2019 04:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
aprajita will with yog
भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में अपराजिता मुहिम के तहत योग शिविर और महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में शामिल ? - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत भारत स्वाभिमान न्यास के सहयोग से जीआईसी झंडीचौड़ उत्तरी में योग शिविर और महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जहां महिलाओं और बेटियों को योग से निरोग रहने के लिए विभिन्न योगासन कराए गए, वहीं उन्हें बाल अपराध और महिला हिंसा के प्रति जागरूक कर कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को एकल इमरजेंसी नंबर 112, महिला हेल्प लाइन 1090 और पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर नोट करवाए गए।
विज्ञापन

जीआईसी झंडीचौड़ उत्तरी में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कानूनी सलाहकार राखी पाल ने महिलाओं और बेटियों को कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सतर्कता और कानून के प्रति जागरूकता से ही बाल और महिला संबंधी अपराधों पर रोक लग सकती है। अपराध को जितना छिपाया जाता है, वह उतना ही बढ़ता है। अपराधों को छिपाने की नहीं, बल्कि उजागर करने की जरूरत है। दिनचर्या में घटने वाली प्रत्येक घटना को अपने अभिभावकों से जरूर शेयर करना चाहिए।
विज्ञापन

समाजसेवी और पत्रकार राजगौरव नौटियाल ने कहा कि यदि कोई असामाजिक तत्व किसी महिला या बेटी को परेशान करता है तो इसकी शिकायत तुरंत पुलिस से करें।
भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अमित सजवाण ने महिलाओं और बेटियों को कानूनी जानकारी के साथ ही विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास कराया। कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति स्वस्थ और निरोग रहता है। सही खानपान और व्यायाम न करने से मनुष्य की आयु लगातार घटती जा रही है। साथ ही मनुष्य के शरीर में अनेक बीमारियां भी प्रवेश कर रही है। उन्होंने सभी साधकों से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर स्वस्थ रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कोटद्वार प्रेस क्लब अध्यक्ष सुधींद्र नेगी, योग शिक्षक रजनी अग्रवाल, विनोद धूलिया, आनंद घिल्डियाल, मनोज नेगी, नाजिश, योग शिक्षक रश्मि रावत, प्रियंका कंडवाल, मंजीता देवी, आशु रानी, पूनम रानी, प्रीति पोखरियाल, बीना देवी, रेखा रावत, सरोजनी देवी, निकिता, हिमांशी, प्रीति, गायत्री भंडारी, इंदू नौटियाल, मंजू डबराल व संतोषी समेत 149 प्रतिभागी शामिल रहे।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed