फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   apni hi sarkar par barse shurvir

अपनी ही सरकार पर बरसे शूरवीर

Sun, 20 Dec 2015 06:59 PM IST
कीर्तिनगर
कीर्तिनगर Updated Sun, 20 Dec 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण अप्रत्यक्ष रूप से ही सही, पर अपनी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि नैथानी क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के सम्मुख सही तरीके से रखने के बजाय आराम तलबी में व्यस्त हैं। सजवाण मलेथा में कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रथम चरण के समापन समारोह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


रविवार को ग्राम पंचायत मलेथा में एक निजी होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रथम चरण का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कार्यकर्ताओं से 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र आज भी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरस रही है। सजवाण ने कहा कि मंत्री प्रसाद नैथानी दो बार इस विधानसभा से जीतने के बाद काबीना मंत्री बने, लेकिन उन्होंने हमेशा इस क्षेत्र की उपेक्षा ही की है। मंत्री प्रसाद नैथानी का चुनाव जीतने के बाद अपने गृह क्षेत्र भिलंगना पर ज्यादा ध्यान रहता है जबकि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। इन सबके लिए मंत्री प्रसाद नैथानी की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि वह घडियाली आंसू निकाल जनता को गुमराह करने का काम करते आ रहे हैं। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष महिपाल सिंह भंडारी, प्रदेश सचिव रघुवीर राणा, अंबिका सजवाण, चरण सिंह नेगी, आयुष मियां, रविंद्र सिंह, विजय सिंह, ग्राम प्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed