फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ankita murder case: Defense side asked questions to SIT investigating officer

अंकिता हत्याकांड: बचाव पक्ष ने एसआईटी के विवेचना अधिकारी से पूछे सवाल

Fri, 30 Aug 2024 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ankita murder case: Defense side asked questions to SIT investigating officer
कोटद्वार। अंकिता हत्याकांड मामले की सुनवाई शुक्रवार को कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से एसआईटी के विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह खोलिया के दर्ज बयानों पर जिरह की गई। जिरह पूरी नहीं हो सकी, जिससे अब इस मामले में अगली तिथि 13 सितंबर निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

यमकेश्वर के गंगाभोगपुर तल्ला के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की 18 सितंबर, 2022 को हत्या कर दी गई थी। बहुचर्चित इस हत्याकांड की एसआईटी जांच के बाद कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में अब तक विवेचना अधिकारी समेत 47 गवाह अदालत में पेश किए जा चुके हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से पिछली तिथि तक 47वें गवाह के रूप में मामले के विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह खोलिया की गवाही कराई जा चुकी है। अब बचाव पक्ष की ओर से विवेचना अधिकारी से जिरह की जा रही है। विवेचना अधिकारी ने प्रति परीक्षा में अपनी केस डायरी और गवाहों के बयान पर केंद्रित जबाव दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed