फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Angry people for not sanitizing Kishanpur market

किशनपुर बाजार को सैनिटाइज नहीं कराने पर गुस्साए लोग

Thu, 13 Jan 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Angry people for not sanitizing Kishanpur market
जीआईसी कण्वघाटी (किशनपुर) में ठहराए गए बीएसएफ के 82 में से 30 जवानों के कोरोना संक्रमित होने के बाद कालेज से सटे किशनपुर बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से भय हैै। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना जांच से पहले बीएसएफ के जवान किशनपुर बाजार में घूम रहे थे, जिसके कारण कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना है। नगर निगम प्रशासन की ओर से बाजार क्षेत्र में सैनिटाइजेशन नहीं करने पर लोगों में निगम के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

कोटद्वार विधानसभा चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीएसएफ की 50वीं बटालियन की ई-कंपनी यहां आई हुई है। 82 जवानों की यह कंपनी राजस्थान के भुज बॉर्डर से मंगलवार को सुबह कोटद्वार के राजकीय इंटर कालेज कण्वघाटी पहुंची थी। यहां हुई बीएसएफ के जवानों की कोरोना रैपिड एंटिजन टेस्ट में 30 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए, जो जीआईसी कण्वघाटी में ही क्वारंटीन किए गए हैं। सौरभ केष्टवाल, राकेश ध्यानी, विकास कुकरेती, अंजू केष्टवाल, नवीन शर्मा ने निगम पर लोगों का जीवन संकट में डालने का आरोप लगाया। कहा कि मंगलवार से बुधवार दोपहर तक कोरोना जांच से पूर्व बीएसएफ के जवान जरूरी वस्तुओं की खरीदारी और अन्य कार्य के लिए किशनपुर बाजार में घूम रहे थे। वे कई दुकानों में भी गए और सामान भी खरीदा। अब 30 जवान संक्रमित मिले हैं लेकिन बाजार में कहीं भी सैनिटाइजेशन नहीं किया गया है। उन्होंने किशनपुरी बाजार और कालेज परिसर के पास सैनिटाइजेशन कराने की मांग की।
विज्ञापन

किशनपुर बाजार में कोरोना संक्रमित हुए बीएसएफ के जवानों के स्थानीय दुकानदारों और लोगों के संपर्क में आने की जानकारी नहीं है। शीघ्र ही किशनपुर बाजार और समीपवर्ती क्षेत्र को सैनिटाइज किया जाएगा। - मो. कामिल, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed