फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   angry gurilla

घोषणाओं पर अमल न होने से भड़के गुरिल्ला

Sun, 03 Jan 2016 10:19 PM IST
दुगड्डा/कोटद्वार
दुगड्डा/कोटद्वार Updated Sun, 03 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी स्वयं सेवकों की ब्लॉक इकाई ने लोक निर्माण विभाग खंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर गुरिल्लाओं की नियुक्ति की मांग की। स्वयंसेवियों ने राज्य सरकार से इको टास्क फोर्स और स्वैच्छिक आपदा प्रबंधन बल गठित करने की मांग की। कहा कि लोनिवि में मेट एवं बेलदारों की नियुक्ति की घोषणा तो कर दी गई, लेकिन शासनादेश जारी नहीं किया गया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र ही पूरा नहीं किया गया तो वे बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में काले झंडों के साथ मुख्यमंत्री का विरोध करेंगे।
विज्ञापन


गुरिल्लाओं ने दुगड्डा में लोक निर्माण विभाग खंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद गुरिल्ला कोटद्वार पहुंचे और यहां हिंदू पंचायती धर्मशाला में बैठक की। स्वंयसेवियों को संबोधित करते हुए एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से उनके लिए घोषणाएं तो की जाती हैं, परंतु धरातल पर कुछ नहीं होता। सात जनवरी को संगठन लोनिवि के मुख्य अभियंता कार्यालय देहरादून में एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष मान सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष चमन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह राणा, महावीर गुर्साइं, आनंद सिंह, भरत सिंह, अनूप सिंह रावत, गणेश सिंह, भगवान सिंह, अंजलि थापा, अनिता ठाकुर, सुनीता नेगी, गड्डी देवी, मुन्नी रावत, पूनम देवी, सरस्वती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed