फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Angry employees of Garhwal University boycotted work

Kotdwar News: गढ़वाल विवि के आक्रोशित कर्मचारियाें ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 08 Sep 2025 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Angry employees of Garhwal University boycotted work
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के वरिष्ठ कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में आक्रोशित कर्मचारियों ने विवि कर्मचारी परिषद के आह्वान पर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने नारेबाजी कर विवि के कुलपति व कुलसचिव से जांच कमेटी बनाकर आरोपी छात्र नेता पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र फरस्वाण, सचिव रविंद्र सिलवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र रावत आदि ने कहा कि चाहे छात्र नेता हो या कोई भी हो विवि के किसी भी कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चार दिन पहले छात्र नेता ने वरिष्ठ कर्मचारी के साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत विवि प्रशासन से की गई है, बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके विरोध स्वरूप अभी सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। यदि तीन दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील भट्ट ने कहा कि तीन सितंबर को विवि के वरिष्ठ कर्मचारी के साथ छात्र नेता की ओर से अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। जिससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन को लिखित रूप से कर्मचारियों की सुरक्षा के दायित्व की जिम्मेदारी लेनी होगी। विवि के कुलसचिव प्रो. आरके ढोडी ने बताया कि विवि द्वारा इस मामले में फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed