फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   anger over the hunger strike

सुखरो नदी से ध्रुवपुर में हो रहे भूकटाव पर लोगों में आक्रोश

Sun, 14 Jul 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
anger over the hunger strike
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड-19 ध्रुवपुर के लोगों की यहां हुई बैठक में सुखरो नदी से ध्रुवपुर में लगातार हो रहे भूकटाव पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कहा कि लोग कई वर्षों से सुखरो नदी से लगे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों को जानमाल का नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को ध्रुवपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता वार्ड की पार्षद लीला कर्णवाल ने की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से सुखरो नदी द्वारा ध्रुवपुर की सीमा के क्षेत्रों पर लगातार कटाव किया जा रहा है। इससे एक बड़े क्षेत्र पर जानमाल का खतरा बना हुआ है। ध्रुवपुर निवासी वेदप्रकाश, महेंद्र कोटनाला, सुभाष त्यागी, विमोचन सिंह नेगी व जगदीश सिंह बिष्ट का कहना है कि यदि नदी संवेदनशील क्षेत्र के अंदर घुसती है तो इससे ध्रुवपुर के अलावा पदमपुर, सिमलचौड़, नयागांव को भी नुकसान हो सकता है। कहा कि वे पिछले कई वर्षा से प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा दीवार बनाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में वन विभाग ने जेसीबी लगवाई, इसके बावजूद नदी संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार कटाव कर रही है। इससे लोगों में शासन के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने सुखरो नदी से भूकटाव के लिए इस सीमा पर स्थायी और मजबूत सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। बैठक में राकेश चौधरी, वंदना नेगी, रेखा जदली, लता त्यागी, लक्ष्मी देवी, संतोषी देवी, सीता देवी, गुड्डी देवी, सतेश्वरी देवी, अनिता देवी, विमला देवी, राम बहादुर, देवेश्वरी, सोनिया असवाल, सुनीता देवी, ममता बिष्ट व राकेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed