फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anger erupted in protest against unemployment and inflation

बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में फूटा गुस्सा

Wed, 15 Sep 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted in protest against unemployment and inflation
रिखणीखाल ब्लाक के ढाबखाल में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के विरोध में रिखणीखाल ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढाबखाल बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को रिखणीखाल ब्लॉक की ढाबखाल न्याय पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ता ढाबखाल बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। बेरोजगारी, महंगाई, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क के गड्ढों से लोग परेशान हैं। भाजपा के मंत्री गुपचुप तरीके से अवैध नियुक्ति कर बेरोजगारों के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष धनवीर विष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, अमर सिंह विष्ट, रविंद्र सिंह, चंद्रकला देवी, मनवर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed