फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anganwadi workers came out on the streets to protest against the rape and murder of innocent

मासूम से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

Fri, 09 Aug 2019 05:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers came out on the streets to protest against the rape and murder of innocent
आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका संगठन ने 10 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को नगर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। इस मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुईं। यहां से उन्होंने नगर में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ तहसील पहुंचकर सभा में तब्दील हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न विभागों के बहुउद्देश्यीय कार्य करने के साथ ही सामाजिक कार्यों को भी करती हैं। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों के साथ ही संदिग्ध लोगों पर नजर रखनी चाहिए और प्रयास किया जाना चाहिए कि इस तरह के लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर उन्हें सरकारी सुविधाएं से भी वंचित किया जाए। इस मौके पर इस कुकृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर बसंती रावत, प्रभा चौधरी, रश्मि नेगी, रोशनी, बबीता नेगी, रेखा, ऊषा रावत, राखी ध्यानी, कमला सती, अनीता, सरोज देवी, अंजू रावत, नीलम व अंबिका सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed