फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   amar ujala shopping festival from 23 jan

अमर उजाला फेस्टिवल में कई संस्थान निभाएंगे सहभागिता

Thu, 21 Jan 2016 08:17 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Thu, 21 Jan 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण एवं इवेंट पैराडाइज द्वारा आयोजित 23 जनवरी से एक फरवरी तक चलने वाले शॉपिंग फेस्टिवल में राज्य के कई सरकारी और गैरसरकारी संस्थान सहभागिता निभाएंगे। फेस्टिवल 23 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इसका विधिवत उद्घाटन 24 जनवरी की शाम चार बजे एक भव्य समारोह के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

फेस्टिवल मेें कोटद्वार के पहले संस्थान मौर्या इंस्टीट्यूट ऑफ फूड एंड टेक्नोलॉजी, बीएसएनएल (टेलीकॉम डिस्टिक श्रीनगर-गढ़वाल), गोपाल डेयरी, प्रीतम साउंड सर्विस तड़ियाल चौक समेत कई संस्थान अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। उद्योग और हथकरघा से जुड़े राज्य और राज्य के बाहरी प्रांतों के कई नामीगिरामी प्रतिष्ठान अपने स्टाल लगाकर प्रदर्शनी लगाएंगे। 24 जनवरी को शुभारंभ अवसर पर आशुकला समिति द्वारा रंगारंग गढ़वाली-कुमाऊंनी लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शुभबेला पर सक्षम ट्यूटर की ओर से टैलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कक्षा नौ से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं निशुल्क प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

टैलेंट हंट में डांस, सिंगिंग, बेस्ट कॅामेडियन व बेस्ट ड्रॉमेबाज प्रतियोगिताएं खास रहेंगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागी देवी मंदिर स्थित सक्षम ट्यूटर पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जनवरी को कुकिंग प्रतियोगिता और 31 जनवरी को मोरिस इनोवेशन फैशन एकेडमी हरिद्वार की ओर से रैम्प फैशन-शो का आयोजन किया जाएगा। शॉपिंग फेस्टिवल में बच्चों के मनोरंजन के लिए रेलगाड़ी, बाउंसी, मिक्की माउस, मोटर बाइक, कार जैसे झूले और बड़ों के लिए सभी प्रकार के झूले लगेंगे। रंगारंग कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में स्थानीय लोगों को निशुल्क प्रतिभाग का मौका दिया जाएगा। स्थानीय स्कूल, कॉलेज, बैंक, ऑटोमोबाइल, रियल स्टेट और विभिन्न संस्थान भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

इन प्रतियोगिताओं में आप भी ले सकते हैं हिस्सा
24 जनवरी-गढ़वाली रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
    (आशु कला समिति-सुमित्रा रावत ग्रुप)
25 जनवरी- हैल्दी बेबी प्रतियोगिता (1 से 3 वर्ष )
26 जनवरी- टैलेंट हंट  प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12)
27 जनवरी-फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता (4 से 10 वर्ष)
28 जनवरी-कुकिंग प्रतियोगिता (महिला/पुरूष)
29 जनवरी-मेहंदी प्रतियोगिता (16 वर्ष से ऊपर)
30 जनवरी- कवि सम्मेलन (महिलाएं/पुरूष)
31 जनवरी- रैम्प फैशन-शो (कक्षा 10 से स्नातक)
01 फरवरी- म्यूजिकल नाइट (सभी उम्र के सिंगर)



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed