फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Alternative arrangements of traffic police are not proving effective

Kotdwar News: यातायात पुलिस की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो रही कारगर साबित

Thu, 01 May 2025 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 01 May 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Alternative arrangements of traffic police are not proving effective
शहर में पांच जगह लगाई गईं लाइट बनी हैं शोपीस, रात में दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

कोटद्वार। हाईवे पर दबाव कम करने के लिए यातायात पुलिस की वैकल्पिक व्यवस्था कारगर साबित नहीं हो पा रही है। बाहरी क्षेत्रों के वाहन वैकल्पिक मार्ग से नहीं गुजर रहे हैं। वहीं, सड़क सुरक्षा के लिए लगाई गईं ट्रैफिक ब्लिंकिंग लाइट भी शोपीस बनी है।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर समेत विभिन्न राज्यों से पर्यटकों के वाहन कोटद्वार होते हुए दुगड्डा, लैंसडौन आदि पर्वतीय एवं पर्यटन क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। शहर में हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने गत माह रूट डायवर्ट किया था। बाहरी क्षेत्रों के वाहनों को शहर के भीतर हाईवे से न गुजारकर बालासौड़ से देवी मंदिर, घराट मार्ग, बुद्धा पार्क होते हुए शहर से बाहर निकाला जाना था। वाहन शहर के बीच से ही होकर गुजरने से लालबत्ती चौक, झंडा चौक समेत अलग-अलग जगहों पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन

वहीं, सड़क सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने गत माह हाईवे पर बालासौड़ मोड़, देवी मंदिर मोड़, घराट तिराहे, बुद्धा पार्क एवं कोर्ट रोड पर ट्रैफिक ब्लिंकिंग लाइट लगाई थीं। वह शोपीस बनी है। रात में लाइट एक्टिव नहीं होने से संपर्क मार्गों से मुख्य मार्ग पर आने वाले वाहनों का आभास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाएगा। वहीं, सड़क सुरक्षा के लिए प्रत्येक लाइट के सामने एक और लाइट लगाने के प्रयास जारी हैं। -संदीप तोमर, यातायात निरीक्षक कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed