फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Alkeshhwar featured in the mining lease near the pier

अलकेश्वर घाट के समीप खनन पट्टे में छापा

Sat, 09 Apr 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Sat, 09 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Alkeshhwar featured in the mining lease near the pier
पूछताछ करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति शासन का असर यहां भी दिखाई देना लगा है। जिला अधिकारी की ओर से गठित टास्क फोर्स ने कांग्रेस नेता को आवंटित खनन पट्टे पर छापा मारा। टीम ने भी पाया कि अवैध रूप से चुगान के बजाय खुदान हो रहा है। आवंटित पट्टे मेें 775 घन मीटर अधिक खुदान पाया गया। वहीं, पंचपीपल मेेें सीमा क्षेत्र से बाहर जाकर चुगान करने पर संबंधित पट्टेधारक पर जिला मजिस्ट्रेट ने 11.50 लाख रुपये की पेनाल्टी ठोक दी है।

विज्ञापन


शनिवार को टास्क फोर्स के सदस्य एसडीएम रजा अब्बास, उप प्रभागीय वनाधिकारी गोस्वामी और कोतवाल उत्तम सिंह  दल-बल के साथ अलकेश्वर घाट के समीप अलकनंदा नदी में आवंटित खनन पट्टे में पहुंचे। यह पट्टा कांग्रेस नेता प्रदीप तिवारी को आवंटित है। टीम के पहुंचते खनन कर रहे मजदूर और कर्मचारी सकते में आ गए। वहीं टीम भी नदी की हालत देखकर दंग रह गई।
विज्ञापन


छापामारी की सूचना सुनकर तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दलील दी कि वह नियमानुसार काम कर रहे हैं। नियम के अनुसार नदी से एक मीटर गहराई या नदी तल तक जो भी कम हो, उस सीमा तक चुगान किया जा सकता है। अभी वह नदी तल से काफी ऊपर से माल उठा रहे हैं। यही नहीं उनको जितनी उपखनिज निकासी की अनुमति मिली है, उससे काफी कम चुगान किया गया है। बहरहाल, टीम ने नापजोख कराई। एसडीएम अब्बास ने बताया कि पट्टेधारक ने निर्धारित सीमा से अधिक गहराई तक चुगान किया है। पट्टेधारक ने 775 घन मीटर अधिक खनन किया है। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को पेश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed