फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Akshat, a brilliant student, topped the examination.

Kotdwar News: एकेश्वर की निपुण विद्यार्थी परीक्षा में वंश रहे अव्वल

Tue, 23 Dec 2025 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 23 Dec 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
Akshat, a brilliant student, topped the examination.
कोटद्वार। विकासखंड एकेश्वर की निपुण विद्यार्थी परीक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांवखाल में हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा मनोज जोशी व बीआरसी समन्वयक यतेंद्र मोहन धस्माना ने किया।
विज्ञापन

बीईओ पोखड़ा मनोज जोशी ने निपुण विद्यार्थी परीक्षा के संबंध में बताते हुए कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में बुनियादी साक्षरता व गणितीय कौशल बढ़ाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह मिशन कक्षा 3 तक के बच्चों के शिक्षा के स्तर को सुधारने पर केंद्रित है। विकासखंड के अंतर्गत सभी 10 संकुल में प्रथम स्थान पर चयनित छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मासौं मसेटा के वंश नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राप्रावि ईडा के आयुष ने द्वितीय व राप्रावि देवल की स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य संजय रावत की देखरेख में हुई परीक्षा में यतेंद्र मोहन धस्माना, लक्ष्मण नेगी, सुधीर रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed