फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Agitators boil down to protest lathi chargeA

आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उबाल

Tue, 02 Mar 2021 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Agitators boil down to protest lathi chargeA
भराड़ीसैंण में आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कोटद्व? - फोटो : KOTDWAR
भराड़ीसैंण में आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस और सामाजिक संगठनों ने धरना-प्रदर्शन और जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर लाठीचार्ज का आदेश करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्रीय जनता के साथ बर्बरता पूर्वक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, साबर सिंह नेेगी, विजय रावत, अमित राज सिंह, हेमचंद पंवार, बलवीर सिंह, पार्षद विपिन डोबरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, धुमाकोट में युवा बेरोजगार संगठन के संयोजक मनीष सुंद्रियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडल सदस्यों ने पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया व सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी, हरीश, नरेंद्र रावत, विक्रम रावत, महीपाल सिंह, कुलदीप रावत, सुरेंद्र सिंह रावत सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
पूर्व मंत्री नेगी ने की घटना की निंदा
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने आंदोलित ग्रामीणों पर लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री रंजना रावत ने कहा कि भाजपा सरकार लाठीचार्ज कर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed