फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   After three days, there was a crowd of patients in the base hospital which opened

Kotdwar News: तीन दिन बाद खुले बेस अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़

Mon, 14 Oct 2024 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
After three days, there was a crowd of patients in the base hospital which opened
I
विज्ञापन

II
I
Iदोपहर दो बजे तक भी उपचार के लिए लाइन में लगे रहे मरीज
I
Iतीन दिन बाद खुले राजकीय बेस अस्पताल में सोमवार को मरीजों की खासी भीड़ रही। वहीं, जांच कराने के लिए भी काफी लोग अस्पताल पहुंचे थे। करीब सभी ओपीडी पर मरीजों की कतारें लगी थीं। अस्पताल में भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को अपने वाहन अस्पताल के बाहर हाईवे के किनारे खड़े करने पड़े।
I
Iसोमवार सुबह आठ बजे अस्पताल खुला, तो मरीज पहुंचना शुरू हो गए। पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतार लग गई। धीरे-धीरे चिकित्सकों के चैंबर के बाहर भी भीड़ बढ़ने लगी। 10 बजे के बाद पहुंचने वाले मरीजों को काफी प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन

I
I
I
Iएक बाल रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण होने के बाद अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं होने पर महिलाओं को बच्चों के उपचार के लिए काफी समय तक रुकना पड़ा। दोपहर दो बजे तक भी मरीज उपचार के लिए अस्पताल में ही डटे रहे। वहीं, उपचार के बाद दवा लेने के लिए भी मरीजों को दवा वितरण केंद्र पर लाइन लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iउपचार के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज अशोक कुमार ने बताया कि अस्पताल के लगातार तीन दिन बंद होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को काफी भीड़ होने के कारण काफी देर तक नंबर का इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के भीतर मरीजों की उमड़ी भीड़ का असर बाहर भी दिखाई दिया।

I
I
I
Iअस्पताल की पार्किंग में वाहन खड़े होने के बाद जगह नहीं मिलने पर कई लोगों ने अपने वाहनों को हाईवे किनारे खड़ा किया। वाहनों के जमघट के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थमी रही।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed